E-News Bihar

Latest Online Breaking News

जानिये अटल पथ और वेणुवन क्यों है बदलते बिहार की एक झलक

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 379.57 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित “अटल पथ” (आर ब्लॉक-दीघा पथ-फेज 1)का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर लोकार्पण किया।

अटल पथ आधुनिक बिहार के आधारभूत ढाँचे की महत्वाकांक्षी एवं अनोखी परियोजनाओं में से एक है।

अटल पथ परियोजना की परिकल्पना वर्ष 2009-10 में की गई थी।पटना-दीघा रेलवे लाईन की भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध रेलवे से किया गया था।मुख्यमंत्री के प्रयास से वर्ष 2018 में रेलवे द्वारा यह भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित की गई। यह कुल 71 एकड़ भूमि है।जिसके लिए राज्य सरकार ने 222 करोड रुपए रेल मंत्रालय को भुगतान किए हैं।
यह पथ राजधानी पटना के सघन बसावट के क्षेत्र से गुजरता है।यह 4/6 लेन का मुख्य पथ है। साथ ही दोनों तरफ 22 लेन का सर्विस लेन है।पथ में तीन प्रमुख स्थानों पर एलिवेटेड संरचना का निर्माण किया गया है।पथ को अत्याधुनिक तकनीक से 22 महीने के कम समय में ही पूरा किया गया है।बसावट क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष यंत्र लगाए गए हैं।पथ में लाइटिंग की व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटेड सोलर ग्रिड की स्थापना की जा रही है।सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं,जिसका नियंत्रण सचिवालय थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।इसके निर्माण कार्य में प्रथम चरण में 297 करोड़ रुपए की लागत आयी है।दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें 69 करोड़ रुपये की लागत आएगी।इस पथ के बन जाने से पटना से उत्तर बिहार आवागमन में 20 मिनट से लेकर 30 मिनट तक की बचत होगी, क्योंकि आर ब्लॉक से जेपी सेतु पहुंचने में 5 से 7 मिनट का समय लगता है। इस पथ में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था की गई है।पथ में उपलब्ध खाली जगहों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है।लगभग 5000 से अधिक पौधे लगाकर हरित आवरण को बढ़ाया गया है।चूँकि पथ सघन बसावट से होकर गुजरता है,इसलिए मुख्यमंत्री ने 3 अतिरिक्त स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें पहला एमएलसी आवास के पास,दूसरा पुनाइचाक एवं तीसरा दीघा फ्लाईओवर से अशोक राजपथ के बीच बनाया जाएगा।फुट ओवर ब्रिज में वृद्ध नागरिकों की सहूलियत के लिए लिफ्ट का भी प्रावधान किया जाएगा।
अटल पथ के लोकार्पण के पश्चात परियोजना के प्रारंभिक बिंदु पर नवनिर्मित पार्क का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया एवं वहां वृक्षारोपण भी किया।

I
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अटल पथ के निर्माण कार्य में बेहतर योगदान के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से पटना के पूर्व जिलाधिकारी श्री कुमार रवि, मैनेजर (टेक्निकल)श्री दीपक कुमारमंडल,डीजीएम(टेक्निकल) श्री रणेन्द्र,डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स ग्वार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड श्री दीपक धारीवाल,मैनेजर (टेक्निकल)श्री ओम प्रकाश सिन्हा एवं सीनियर ब्रिज इंजीनियर रोडिक स्पेक्ट्रम (जे.वी.)श्री ए .राधा कृष्ण रेड्डी को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अटल पथ के उद्घाटन के पश्चात पूरे पथ का मुआयना किया और दीघा के समीप अटल पथ के समापन बिंदु पर भेज-2 एवं फुटओवर ब्रिज के निर्माण से संबंधित डायग्राम का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने अटल पथ के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर ब्लॉक से दीघा तक हम लोगों की पथ निर्माण की इच्छा पहले से थी।इसके लिए रेलवे से जमीन प्राप्त करने की मंजूरी ली गई।उसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया।आज इस पथ के एक हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।इस पथ को गंगा पथ से और जेपी सेतु से जोड़ने के लिए काम चल रहा है,वह भी कुछ ही महीने के अंदर पूर्ण हो जाएगा।
अटल पथ के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी।पटना से उत्तर बिहार तथा उत्तर बिहार से पटना के साथ-साथ अन्य जगहों तक आने-जाने में लोगों को सहूलियत होगी।पटना की आबादी बढ़ी है,बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जा रहा है,इन सब चीजों को देखते हुए सड़कों का चौड़ीकरण एवं नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।हम लोगों ने कई जगहों पर सड़कों और पुलों का निर्माण कराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस पथ का उदघाटन हो रहा है उसका नामकरण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर”अटल पथ”किया गया है।यह पथ भी अटल होगा,सब लोगों को इस बात का अहसास होगा।रास्ते के आसपास इलाके के लोगों को इधर से उधर जाने में असुविधा ना हो इसके लिए आर ओ बी (रोड ओवरब्रिज)का निर्माण कराया जा रहा है।जब से यह सड़क बनी है,इसके आसपास मकानों से जो घर का पानी निकलेगा ,उसका भी इंतजाम कराया गया है,ताकि अच्छे ढंग से पथ का उपयोग हो सके।अभी हम लोग पथ के एक एक पॉइंट का निरीक्षण करेंगे और इसमें विभाग द्वारा किए जा रहे काम को देखेंगे।एम्स दीघा पथ के उद्घाटन के दौरान हमने देखा कि पटना में बहुत तेजी से बड़े बड़े भवनों का निर्माण हो रहा है।राजधानी पटना के साथ-साथ पूरे राज्य में तेजी से विकास के कार्य किए जा रहे हैं।पहले लोगों को किसी भी इलाके के आवागमन में कितनी कठिनाई होती थी।सड़क की क्या स्थिति थी सबको पता है।राज्य के किसी सुदूर इलाके से पटना पहुंचने के लिए हम लोगों ने 6 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया,उस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।और अब पटना पहुंचने के लिए 5 घंटे का लक्ष्य रखा गया है,इसके लिए राज्य के सभी क्षेत्रों में कई सड़कों का चौड़ीकरण और कई पुलों का निर्माण किया गया है।पत्रकारों से निवेदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले क्या बुरा हाल था अभी क्या हाल है इसकी भी लोगों को जानकारी दें।आप लोगों को भ्रमण के दौरान लगे कि और भी निर्माण कार्य होने चाहिए,उसका सुझाव दीजिएगा तो बहुत खुशी होगी।उन्होंने कहा कि आज अटल पथ के एक भाग का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग को विशेष तौर पर बधाई देता हूँ।

 

अटल पथ के लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद,उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी,पथ निर्माण मंत्री श्री मंगल पांडेय,विधायक श्री संजीव चौरसिया,विधायक श्री नितिन नवीन,मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार,अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, प्रबंध निदेशक,बिहार राज्य पथ विकास निगम श्री पंकज कुमार,परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल,भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि,जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पर्यटन,इतिहास और अध्यात्म का समागम स्थल होगा वेणुवन

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर स्थित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सौन्दर्यीकृत एवं विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने इसके बाद वेणुवन का परिभ्रमण किया एवं तालाब की मछलियों एवं हंसों को दाना खिलाया।वेणुवन के सौन्दर्यकरण एवं विस्तारीकरण में उत्कृष्ट योगदान हेतु क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पटना श्री गोपाल सिंह,वन प्रमंडल पदाधिकारी नालंदा,डॉक्टर नेशामणि के. सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।वेणुवन प्रांगण स्थित भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों की शांति एवं उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की।हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए आज बहुत ही खुशी का दिन है कि वेणु वन के विकास एवं विस्तार की योजना लोगों से परामर्श करके बनाई गई।2600 साल पहले भगवान बुद्ध का यह निवास स्थल था और वेणुवन के इसी तालाब में भगवान बुद्ध स्नान किया करते थे।राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी।भगवान बुद्ध जब यहां आए तो उनके रहने का प्रबंध किया गया।प्रतिवर्ष विभिन्न हिस्सों से बौद्ध धर्मावलंबी यहां आकर भ्रमण करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेणु वन का काम लगभग पूरा हो गया है।सभी उम्र और वर्ग के लोग यहां आएंगे।यह नजारा देखेंगे और खाना खा सकेंगे।इसके लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ साल बाद यहां का दृश्य और अच्छा हो जाएगा। पौधारोपण का भी काम यहां किया जा रहा है। इससे वेणु वन का दृश्य बहुत सुंदर होगा।जितने पर्यटक और बौद्ध धर्मावलंबी राजगीर आएंगे उन्हें सुखद अनुभूति होगी।हमें प्रसन्नता है कि वेणु वन का विस्तार किया गया है। इससे नई पीढ़ी के लोगों को पर्यावरण के साथ-साथ इतिहास की भी जानकारी मिलेगी।नई पीढ़ी के लोग यहां आ कर जागरूक होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जू सफारी और नेचर सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।एक डेढ़ माह के अंदर नेचर सफारी का काम पूरा हो जाएगा और जू सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजगीर काफी अद्भुत जगह है।यहां आने वालों को अच्छी फीलिंग होती है।वर्ष 2009 के दिसंबर माह में हम यहां आकर रुके थे।सात दिनों तक रहकर हर जगह का मुआयना किया था।उन्होंने कहा कि यहां छोटा हवाई अड्डा भी बनेगा,ताकि हेलीकॉप्टर द्वारा पर्यटक आ सके।यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का नालंदा विश्वविद्यालय भी है।यह ज्ञान की भूमि है। राजगीर स्थित देश का पहला ग्लास ब्रिज एवं स्काईवॉक का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।यहाँआने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से यह काफी सुंदर जगह है। यही कारण है कि जू सफारी के बाद यहां नेचर सफारी के निर्माण का निर्णय लिया गया।यहाँ आने वाले लोग पर्यावरण के प्रति काफी प्रेरित होंगे।राजगीर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। यह सर्व धर्म की भूमि है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तार किशोर प्रसाद,जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार,विधायक श्री श्रवण कुमार,विधायक श्री कौशल किशोर,मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार,क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पटना श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री हरि प्रसाथ एस.सहित अन्य गणमान्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!